Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बोलेरो में लदा 15 कार्टन शराब बरामद, दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम आज्ञा-मुस्तफाबाद मुख्य मार्ग पर एक बोलेरो पर संदेह होने की स्थिति में पीछा किया। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बोलेरो को घेर कर जब जांच की तो उसमें 15 कार्टन में रखे 180 एमएल का 720 बोतल विदेशी शराब पाया जिसे जब्त कर लिया। पुलिस को चकमा देकर भागने के फिराक में लगे दो धंधेबाजों को गाड़ी समेत धर दबोचा । गिरफ्तार युवक दारौंदा थाना क्षेत्र के कटवार निवासी विक्की कुमार चौरसिया तथा महाराजगंज पसनौली सागर निवासी रवि कुमार सिंह उर्फ पिंटू कुमार सिंह बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा धंधेबाजों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026