परवेज अख्तर/सिवान:- रविवार देर शाम रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के दियारा इलाके से गुप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 150 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने एक धंधेबाज को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य धंधेबाज पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार होने में सफल हो गए. प्रभारी थानाध्यक्ष मुबारक अली से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर राजपुर के दियारा इलाके में अभिमन्यु यादव के डेरा के पास छापेमारी की गई. जहां से दया छपरा निवासी सुमन साह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अभिमन्यु यादव और लखन यादव मौके से फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…