परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सेरियां गांव के बिजली राय के परिजनों के साथ जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की. घटना 31 दिसंबर की बताई जाती है. मामले में शनिवार को सेरियां के बिजली राय के बयान पर कांड संख्या 13/21 दर्ज की गई है. बयान में गांव के शिवदेव राय, गुदर राय, उपेंद्र राय, सुरेश राय, मनोज राय समेत 16 लोगों पर दरवाजे पर पहुंच गाली-गलौज व परिजनों से मारपीट का आरोप लगाया गया है.
साथ ही दर्ज प्राथमिकी में पत्नी के गले से चेन व भाई के पॉकेट से नगदी निकाल लेने की बात भी कही गई है. घटना में जख्मी हुए परिजनों के इलाज के बाद शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…