Siwan News

तीन चार पहिया वाहनों से 1608 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिधवल जीन बाबा के समीप पुलिस ने गुरूवार को वाहन जांच के दौरान तीन अलग-अलग लग्जरी वाहनों से 1608 बोतल शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान हरियाणा निवासी कुलदीप व दिनेश के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरूवार को सुबह में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मैरवा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो, स्विफ्ट और एक अन्य लक्जरी चार पहिया वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। तब चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस उसका पीछा करना शुरू की। सिधवल मोड़ स्थित जीन बाबा के पास वाहन को जब्त किया गया। जांच किया तो इन गाड़ियों में 1608 बोतल शराब पाया गया। इस दौरान दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक धंधेबाज मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस तीनों वाहनों को जप्त कर थाने ले आई। खबर प्रेेषण तक पुलिस दोनों धंधेबाजों से पूछताछ कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026