परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के ख्वासपुर पंचायत के धानुक टोली बस्ती में 24 अक्टूबर को विद्युत पोल के तार गिर जाने से शनिचरी देवी, सुनीलाल प्रसाद, रंजू देवी समेत 17 दलित परिवार की झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गई थी। इसके बाद सभी परिवार बेघर हो गए थे। इसकी सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता सह मदारपुर बीडीएस पब्लिक स्कूल के निदेशक अनूप तिवारी एवं उनके समर्थकों ने पहुंचकर पीड़ित परिवार के बीच11 क्विंटल चावल, चिउरा, गेहूं, आलू समेत कपड़े, कंबल आदि का वितरण किया तथा हर संभव सहायता मदद करने का आश्वासन दिया। तिवारी ने कहा कि गरीबों और अनाथ एवं कमजोर लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। उनके साथ शेख मोहम्मद, मेराज आलम, मोहम्मद जावेद अख्तर, जमाल अहमद, रामउद्दीन खान, असलम खान, मुर्शीद आलम, अजय कुमार, छोटे बाबू, टीपू बाबू, पूर्व मुखिया शंभू साह, पिंकू सिंह, मनोज पांडेय, संजय तिवारी आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…