छपरा

17 से दो पालियों में होगी स्नातक पार्ट की प्रायोगिक परीक्षा

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम खंड के सत्र 2018 की सब्सिडियरी की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि प्रकाशित कर दी है। विश्वविद्यालय की परीक्षा विभाग ने 17 नवंबर से सब्सिडियरी की प्रायोगिक परीक्षा लेने का निर्देश दिया है। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. अजय कुमार पंडित ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अंगीभूत कॉलेजों में संबद्ध एवं एनओसी काॅलेजाें को टैग िकया गया है।17 नवंबर को प्रथम पाली में डीएवी पीजी कॉलेज, जेडए इस्लामिया कॉलेज, एमएच डिग्री कॉलेज व आरबीजीआर महाराजगंज के छात्रों के साइकोलॉजी व डीएवी कॉलेज के छात्रों की बॉटनी विषय की परीक्षा, 19 नवंबर को प्रथम पाली में ज्योग्राफी व फिजिक्स एवं जियोलॉजी आनर्स की प्रायोगिक परीक्षा तथा दूसरी पाली में बॉटनी व मैथेमेटिक्स विषय की परीक्षा, 20 नवंबर को प्रथम पाली में जियोलॉजी विषय की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित होगी। वहीं इसी परीक्षा केंद्र पर 19 नवंबर को आरबीजीआर महाराजगंज के छात्रो की प्रथम पाली में बॉटनी, राजा सिंह कॉलेज के परीक्षार्थियों की दूसरी पाली में बॉटनी, विद्याभवन महिला कॉलेज के छात्राओं व हरेराम कॉलेज मैरवा के छात्रों का दूसरी पाली में रसायन विज्ञान, 20 नवंबर को प्रथम पाली में राजा सिंह कॉलेज के छात्रों की रसायन, एमएच डिग्री कॉलेज व हरेराम डिग्री कॉलेज के छात्रों की जियोलॉजी, दूसरी पाली में आरबीजीआर महाराजगंज के छात्रों की भौतिकी विषय की प्रायोगिक परीक्षा आयाेजित की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026