नौतन पुलिस के साथ नोकझोंक मामले में मठिया पंचायत मुखिया सहित 17 नामजद

100 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन पुलिस के साथ नोंकझोंक मामले में थाना क्षेत्र के मठिया पंचायत के मुखिया सहित 17 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही मामले में पुलिस ने एक सौ अज्ञात को नामित किया है. सभी पर पुलिस के साथ नोकझोंक करने, बलवा व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है. बताया जाता है कि रविवार की संध्या सात बजे थाना क्षेत्र के मठिया गांव में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई थी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मठिया ग्राम निवासी स्व. रामदेव खरवार के पुत्र विंध्याचल खरवार के रूप में हुई थी. मृतक होली पर्व को लेकर गांव में मनाए जा रहे उत्सव में ढ़ोलक बजा रहा था. शौच करने के क्रम में वापस आने के दौरान अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया.

आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बाइक चालक और उसपर सवार एक और युवक को पकड़ कर बंधक बाना कर इधर उधर ले जाने लगे थे. इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर युवक को ग्रामीणों से छुड़ा कर पुलिस जिप में बैठा लिया था. परंतु उग्र भीड़ पुलिस जिप से दोनों युवक को जबरन उतार लिया और छिपाने की अलग अलग स्थान बदलने लगे. स्थिती को गंभीर होते देख थाना प्रभारी ने जिले के वरीय पदाधिकारी को सूचना दिया. सूचना के बाद देखते ही देखते मठिया गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी. काफी प्रयास के बाद दोनों युवक को पुलिस ने बंधक से मुक्त कराकर सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया था. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि संलिप्त सभी की पहचान कर गिरफ्तार किया जायेगा. वही मठिया पंचायत मुखिया पति जितेंद्र दुबे ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत महिला मुखिया को सफाया जा रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026