छपरा

एक ही रात में चार दुकानों में 17000 नगदी और 7 चांदी के सिक्के चोरी

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र में ठंड बढ़ते ही चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो गई है। दो दिन पहले बड़वाघाट बाजार पर किराना दुकान, डुमरसन बाजार पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मंगलवार को मशरक सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ पर रिषभ रेस्टोरेंट के सामने एक साथ चार दुकानों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। चंदेश्वर मोड़ पर पह्लाद तिवारी पिता ब्रज कुमार तिवारी की पह्लाद किराना दुकान से 13000 नगदी और 7 चांदी का सिक्का, मुकेश प्रसाद पिता कृष्णा प्रसाद की राहुल इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 1500 नगदी, वार्ड सदस्य राजेश सिंह की पान दुकान से 2500 नगदी और ललित प्रसाद के पान दुकान में चोरी का असफल प्रयास की घटना हुई है। सभी दुकानों से हजारों रूपये नगद और चांदी के सिक्के की चोरी हुई है।

मामले में पहलाद तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर गये थें वही मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान का पल्ला उखारकर चोरी की गई थी। मामले में घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ पहुंच चोरी की गई दुकानों का मुआयना किया। मामले में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है वही सामने के रेस्टोरेंट में लगें सीसीटीवी कैमरे में एक बोलेरो खड़ी होने की रिकार्डिंग हुई है जिस पर जांच-पड़ताल की जा रही है। चोरी की घटनाओं से इलाके में लोगों में भय व्याप्त है।वही उसी गांव के लोगों ने बताया कि बगल के टोले में बिहुला का नाच हो रहा था और आवाज में चोरों ने पल्ला तोड़ा तो किसी को पता भी नहीं चला।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026