Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अभियान का 17वां दिन, फूड फॉर हंगर की मुहिम, कई परिवारों को लिया गोद

छात्र-शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का संकल्प, घर-घर अनाज पहुंचा रहे अनाज

परवेज अख्तर/सिवान:- ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन;(AISF) के छात्रों, अराजपत्रित शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सिवान जिले के विभिन्न हिस्सों में चलाए जा रहे अभियान की मुहिम निरंतर जारी है। फूड फ़ॉर हंगर प्रोग्राम एवं कोरोना से जंग अभियान के क्रम में छात्र-शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने जिले के अंदर किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने देने का संकल्प लिया है। यह टीम हर रोज नए नए इलाकों में जा रही है। इस टीम ने सिवान शहर के लगभग 30 परिवारों को गोद भी लिया है।

टीम के सदस्य हर रोज उन जरूरतमंद परिवारों को खाने-पीने की सामग्री घर-घर पहुंचा रहे हैं। अभियान में शामिल शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने कहा कि जब अभियान शुरू हुआ तब अंदाजा नहीं था कि इसका रेस्पॉन्स इतना शानदार होगा। सोशल मीडिया पर मोबाइल नम्बर दिया हुआ है जरूरतमंदों के कॉल्स और मैसेज के हिसाब से हमारे प्रतिबद्ध साथियों की टीम घर-घर अनाज पहुँचा देती है।

मौके पर मौजूद एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि टीम के सदस्य हर रोज दो बजे दिन तक फूड पैकेट बनाने के बाद अलग-अलग टीमों में बंटकर पहले शहर एवं बाद में ग्रामीण इलाकों में वितरित कर देते हैं। सिवान जहाँ कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित इलाका है वहीं सिवान की संवेदनशील आवाम ने मुश्किल की इस घड़ी में व्यापक जनसहयोग किया है। जिसकी बदौलत बिना रूके निर्बाध गति से अभियान जारी है।

इंसान के लिए जरूरी है कि वह मुश्किल के वक्त में दूसरे के काम आए। अभियान में डॉ. अमजद खान,एआईएसएफ के जिला संयोजक शशि कुमार,अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद, जिला सह सचिव इरफान अली, एआईएसएफ नेता नीरज यादव, शिक्षक नेता अशोक साह,अफरोज, इमरान, रिजवान, मो. फिरोज, उमा चौरसिया सहित कई लोग अलग-अलग टीमों में शामिल हो अभियान को कामयाब बनाया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024