परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर रविवार को हुई मारपीट की घटनाओं में 19 लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में पूर्व में लड़की भगाने के चल रहे विवाद व बोलबाजी करने को लेकर रविवार की सुबह हुई मारपीट की घटना में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में मिन्टू साह, इनके पुत्र अनुज कुमार साह, भाई शिवनाथ साह, विवेक साह, विकास साह, गौतमी देवी, नथुनी साह, मुन्द्रिका साह, संतोष साह, जीतू कुमार, शांति देवी कन्हैया साह व विरन साह शामिल हैं। वही सुवहीं गांव में जमीन के विवाद में हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गये।
घायलों में रीकेवा कुवंर, सोनू महतो व योगेंद्र कुमार शामिल हैं। वही चान्दपुर गांव में मारपीट की घटना में साबिर अली का पुत्र कादिर अली घायल हो गया। जबकि मोरवन में हरिनारायण राम की पत्नी रीमा देवी मारपीट की घटना में घायल हो गई। एक अन्य घटना में जेलर साहब के मठिया गांव के 60 वर्षीय नंद कुमार भगत को लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…