मैरवा नगर पंचायत में 19 हजार मतदाता कर सकेंगे मतदान

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत में उन्नीस हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां की गईं है। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय से उपलब्ध कराए गए वाहनों से मतदान कर्मी अपने निर्धारित मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गए। मतदान केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मैरवा नगर पंचायत में 25 मतदान केंद्रों पर मतदान होंगे। इनमें नौ चलंत मतदान केंद्र और 16 स्थाई मतदान केंद्र शामिल है। वार्ड संख्या 7 में केवल एक मतदान केंद्र होगा जो चलंत मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। इसके अलावा सभी वार्डों में दो- दो मतदान केंद्र रहेंगे।

महिला मतदाताओं की संख्या 9005 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 9963 है। एक अन्य कोटि के मतदाता भी मैरवा नगर का नाम नगर पंचायत के वार्ड सात के मतदाता सूची में शामिल है। एक मतदान केंद्र वाले वार्ड की संख्या एक है। दो मतदान केंद्र वाले कुल बारह वार्ड हैं। मतदान को सफल बनाने के लिए 12 पीसीसीपी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। बैठक कर इन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए । वार्ड संख्या दो में टाउन उच्च विद्यालय को आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। वही वार्ड संख्या 13 में आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में पिंक मतदान केंद्र होगा। वार्ड संख्या 12 में प्राथमिक विद्यालय उपाध्यक्षा पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। उसमें आधा दर्जन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026