Categories: छपरा

छपरा में अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

छपरा : सारण जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई. रिविलगंज थाना क्षेत्र स्थित मुकड़ेरा गांव स्थित मुख्य पथ पर अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की मौत पीएमसीएच रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी स्वर्गीय इंद्र देव शर्मा का 65 वर्षीय पुत्र ललन शर्मा बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह पैदल गांव जा रहे थे. इसी बीच मुकड़ेरा गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. जिसके बाद परिजन शव को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. वहीं दूसरी घटना बीती देर रात्रि की है, जहां एकमा थाना क्षेत्र स्थित माने मठिया गांव के समीप अनियंत्रित कार के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना के बाद एकमा थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.जिसकी मौत छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृतक मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी पृथ्वीनाथ साह का 30 वर्षीय पुत्र कृष्णा साह बताया गया है. वहीं सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जिसके बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026