Siwan News

बिस्कुट फैक्ट्री में मारपीट कर 20 हजार लूटा

हर महीने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

परवेज अख्तर/सिवान:- नगर थाना क्षेत्र के नया किला नवलपुर स्थित भारत बेकरी बिस्कुट के कारखाना में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिए. इस घटना के संबंध में बिस्कुट फैक्ट्री मालिक जमाले फारूक ने बताया कि दोपहर में मैं अपनी दुकान फैक्टरी पर बैठा हुआ था उसी दौरान 12 से 13 की संख्या में हथियार से लैस बदमाश आए और काउंटर पर आकर काउंटर में रखे 20 हजार नगद रुपए लूट लिया. वहीं फैक्ट्री के बाहर ग्राहकों की लगी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ किया. इस दौरान बीच-बचाव करने आए मेरे छोटे भाई कमाले फारुख को भी लाठी-डंडे और हॉकी से पीटा गया. हम दोनों भाई घायल हो गए. घटना के बाद जाते समय अहमद मियां ने कहा कि तुम्हारा कारखाना चलने नहीं देंगे. रंगदारी मैं तुम्हें 20 हजार देने होंगे नहीं तो जान से मार डालेंगे. जमाले फारूक ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. जिसके बाद नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. इस मामले में पीड़ित ने 7 लोगों को नामजद किया है. वहीं 12 से 13 हमलावरों को अज्ञात बताया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026