Categories: पटना

21 साल के युवक से बेपनाह प्यार करती थी 41 साल की महिला, गांव वालों को हुई जानकारी और फिर एक दिन…

पटना: प्यार में पड़कर इंसान किस हद तक जा सकता है इसकी बानकी बिहार में देखने को मिली। यहां पति की मौत के बाद 41 साल की महिला अपने चार बच्चों के सहारे जीवन-यापन कर रही थी। इसी बीच महिला को अपने से आधी उम्र के लड़के से प्यार हो गया। युवक भी अपने से दो गुनी उम्र की प्रेमिका से बेपनाह प्यार करता था। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। महिला शादीशुदा थी उसके चार बच्चे थे, इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा।

दोनों एक-दूसरे से पहले तो चोरी-छिपे मिलते थे, लेकिन फिर वह खुलेआम मिलने लगे। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने दोनों की शादी करवाने का मन बना लिया। ग्रामीणों ने सरपंच को बुलवाया। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी को भी बुलवा लिया। सरपंच के सामने 21 साल के युवक ने 41 साल की प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। इस शादी की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मामला खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के शिरोमणी टोला नयागांव का है। यहां का रहने वाला 21 साल का युवक पिछले दो वर्षों से दरियापुर भेलवा के नयागांव पंचखुंट्टी की एक 41 साल की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन महिला के घर पर स्थानीय ग्रामीणों ने जोड़ावरपुर व दरियापुर भेलवा पंचायत के सरपंच को बुलाया। स्थानीय ग्रामीणों व सरपंच के बीच युवक व महिलाओं से पूछताछ की।

पंचों व प्रबुद्घ जनों के बीच पंचनामा बनाकर स्थानीय ग्रामीणों के बीच युवक ने महिला की मांग में सिन्दूर भर दिया। बताया जाता है कि इस प्रेम विवाह में युवक व महिला दोनों अन्तर जाति के हैं। महिला के पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। पंचनामा में वर्णित तथ्यों में महिला के साथ दो पुत्र को रखने तथा शेष दो को दादी के पास रहने का निर्णय लिया गया है। चाहे मामला जो भी यह अन्तरजातीय शादी जगह-जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024