परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के चिकटोली से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बंद पड़े मकान की छत पर छुपा कर रखी गई 216 बोतल शराब बरामद कर लिया। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चिकटोली में जफर मियां और मिस्टर हुसैन अपने घर के समीप स्थित एक बंद पड़े मकान की छत पर शराब छुपा कर रखे हैं तथा इस समय वे लोग शराब की बिक्री कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो दो लोग पुलिस जीप को देखकर भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। मिस्टर हुसैन के घर के सटे उत्तर बंद पड़े मासूम अली की छत पर पहुंच देखा गया कि चटाई से ढककर 216 बोतल शराब रखी गयी है। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि मिस्टर हुसैन तथा उसका भगीना जफर मियां द्वारा शराब की बिक्री की जाती है। पुलिस दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…