Categories: छपरा

छपरा में सरकारी स्कूल से 217 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, प्रिंसिपल का पति गिरफ्तार

छपरा: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर 42 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि सामाजिक तत्वों व अपराधियों की गिरफ्तारी तथा शराब के सेवन और बिक्री पर पूर्णरुप से पाबंदी लगाने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले 24 घंटे के अंदर 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष अभियान के तहत परसा थाना क्षेत्र में सरकारी विद्यालय कैंपस से 217 कार्टून अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है।

वहीं इस मामले में परसा थाना क्षेत्र के बहरमाडर निवासी विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति बहरमाडर कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल वसुंधरा सिंह के पति है। शराब के कारोबार में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं विशेष अभियान के दौरान मशरक थाने की पुलिस ने 8000 लीटर देसी स्प्रिट के साथ छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है तथा एक ट्रक को भी जप्त किया गया है। पुलिस ने चार मोटरसाइकिल 6 मोबाइल तथा 7100 नगद रुपए भी जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि रिविलगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की बुलेट के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में खैरवार मठिया निवासी रमन यादव के पुत्र पवन कुमार तथा इनई निवासी कामेश्वर राम के पुत्र अमर कुमार शामिल है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के पास से चोरी की बुलेट जब्त की गई है। इसके साथ ही दो अन्य बाइक भी पुलिस ने जप्त की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026