Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फिर से सीवान में कोरोना पॉजिटिव के 23 नए मामले

परवेज अख्तर/सिवान:- सीवान में कोरोना संक्रमितों की संख्या कभी कम तो कभी बढ़ रही है, लेकिन संक्रमण का दौर अभी भी जारी है। हालांकि राहत की बात यह है कि रैपिड एंटीजन किट से जांच के क्रम में प्रखंडों में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार कम होते जा रहा है। बहरहाल, जिले में कोरोना के नए 23 मामले रविवार को सामने आए हैं। हाल के दिनों में राज्य स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट में सबसे कम 16 पॉजीटिव जिले में बताए गए हैं। वहीं तीन प्रखंडों में एंटीजन किट से जांच कराने वाले दौ सौ लोगों में 7 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।वहीं भगवानपुर प्रखंड में चार पॉजीटिव मिले हैं, जिसमें एक महिला व तीन पुरुष शामिल हैं।

इधर एक बार फिर जिले के 13 प्रखंडों में रविवार को रैपिड एंटीजन किट से जांच कराने वाले सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वहीं आरएमआरआई जांच के लिए रघुनाथपुर व दरौली में 60-60 जबकि बड़हरिया में ट्रू नेट जांच के लिए 25 व मैरवा में 39 लोगों का सैंपल संग्रह किया गया। बहरहाल, कोरोना टेस्ट के क्रम में भगवानुर में 74 में 4, जीरादेई में 86 में 2 व मैरवा में 40 में एक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। दूसरी तरफ दरौंदा में 157, नौतन में 111, बसंतपुर में 105, दरौली में 75, रघुनाथपुर में 66, सिसवन में 65, हसनपुरा में 61, हुसैनगंज में 57, महाराजगंज पीएचसी में 55 व अनुमंडलीय अस्पताल में 28 जबकि बड़हरिया में 45, गोरेयाकोठी में 41, आंदर में 35 व पचरुखी में 12 लोगों का सैंपल रविवार को लिया गया था। जांच कराने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026