Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सब्जी की आड़ में छिपाकर लायी जा रही 25 लाख की शराब जप्त

  • जांच के दौरान 10 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त
  • कुमड़े से भरी ट्रक में छिपा कर लायी जा रही थी ट्रक
  • सब्जी को ग्रामीणों ने लूटा, मूकदर्शक बनी रही उत्पाद विभाग की टीम

परवेज अख्तर/सिवान:- उत्पाद विभाग टीम को शराब बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर सब्जी लदी ट्रक से करीब 25 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की है. अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने सिसवन-चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र से 10 चक्का ट्रक में लदी 16 हजार 692 पीस यानी कुल 29 हजार 95 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. उत्पाद विभाग द्वारा चैनपुर ओपी क्षेत्र के मुबारकपुर से गुप्त सूचना के आधार पर गस्ती के दौरान कुमड़ा लदे ट्रक से देशी व शराब जप्त किया है. ट्रक से लगभग 346 कार्टून यानी 29 हजार 95 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है.

उत्पाद विभाग की टीम को देख चालक व तस्कर ट्रक छोड़ फरार हो गये. बरामद शराब की कीमत 25 लाख से अधिक आंकी गयी है. उत्पाद विभाग ने मधनिषेध अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शराब को जप्त कर लिया. छापेमारी मधनिषेध निरीक्षक जनार्धन कुमार सिंह, अवर निरीक्षक अजित कुमार पंडित, उमेश कुमार राय, सुमेधा कुमारी, मुन्ना कुमार, चन्द्रमणि के रूप में की गयी. जिसमे सैफ बल व अन्य सिपाही मौजूद थे. इधर ट्रक से सब्जी उतरते ही ग्रामीण सब्जी को लूट ले गये.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026