शुभम श्रीवास्तव/गोपालगंज:
आसन्न विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के लिए प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रशासनिक अमला चुनाव के पूर्व निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यों को पूरा करने में युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। इसी क्रम में विभिन्न बीएलओ के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ने की कवायद हुई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी कटेया राकेश कुमार चौबे ने बताया कि अब तक प्रखंड के 107 बूथों पर मतदान हेतु 2501 नए मतदाताओं को इपिक कार्ड जारी कर दिया गया है.
जिसमें इस बार 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले युवाओं के साथ ही प्रवासी कामगार भी शामिल हैं.विदित हो कि इस बार के चुनावों में कोरोना काल में लगे देश व्यापी लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार घर लौटे हैं. वहीं प्रखंड अंतर्गत मतदान के लिए कुल 109 बूथ बनाए गए हैं. जिसमें अभी भी दो बूथों का ईपीक कार्ड जारी करना शेष है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…