Categories: छपरा

तरैया में 45+ उम्र के 26 लोगों ने लिया टीका, 27 टेस्ट में सभी निगेटिव

छपरा: जिले के तरैया प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए टीका केंद्र पर मंगलवार को 45+ के 26 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि टिकाकरण एक्सप्रेस एवं टीकाकरण केंद्र पर 45 वर्ष के 26 लोगों ने टीका लिया। वही रेफरल अस्पताल में 27 लोगों ने रैपिड एंटीजन किट से कोविड-19 का टेस्ट करवाया। जिसमें सभी के सभी रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया।

18 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया। उन्होंने बताया कि 18+ वर्ग के लोग टीका लेने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जबकि 45+ के लोग नहीं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। इसे निश्चित रूप से सभी को लगवा लेना चाहिए। समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से उन्होंने आग्रह किया कि वे लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें। वे टीका खुद लें और लोगों को अवश्य दिलवाएं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024