परवेज अख्तर/सिवान :- उत्पाद विभाग टीम ने गुरुवार की रात्रि बसंतपुर थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 260 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों पर छापामारी किया. जिसमें खाजेपुर से दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई. जिसमें एक तस्कर फरार हो गया. जबकि वीरेंद्र बीन को गिरफ्तार किया गया.
वहीं बाला तेगा मोड़ के समीप छापेमारी कर शराब के साथ सुदामा शाह को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि खोरी पाकड़ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अनिल शाह को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी शराब तस्करों के पास से 247 लेटर अंग्रेजी शराब और 15 लीटर चुराई शराब बरामद की गई है. साथ ही गिरफ्तार तस्करों को जेल भेजते हुए फरार तस्करों के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…