दारौदा में 13 केंद्र पर 260 नवसाक्षर महिलाएं परीक्षा में होगी शामिल

परवेज अख्तर/सिवान: महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना तहत नवसाक्षर हुई 15 से 45 आयु की नवसाक्षर महिलाओं की 24 सितंबर को बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा होगी। यह जानकारी देते हुए बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी साक्षरता के निर्देश पर 24 सितंबर को बुनियादी साक्षरता परीक्षा के लिए बीआरसी में परीक्षा नियंत्रक कक्ष बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक कक्ष में लेखापाल संजय गुप्ता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकतब बेलदारी के शिक्षक क्यामुद्दीन अंसारी एवं प्राथमिक विद्यालय धानाडीह के शिक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह रहेंगे। उन्होंने बताया कि 13 केंद्र पर 260 नवसाक्षर महिलाएं महापरीक्षा देंगी।

मध्य विद्यालय बगौरा के केंद्राधीक्षक अभिनाथ यादव, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पकवलिया के शिक्षक अवधेश कुमार पांडेय, मध्य विद्यालय सर्वोदय रामगढ़ा के शिक्षक शहाबुद्दीन अंसारी, माध्यमिक विद्यालय सवान विग्रह के शिक्षक किताबुद्दीन अंसारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांडेयपुर के शिक्षक दिनेश प्रसाद, माध्यमिक विद्यालय दारौंदा के शिक्षक लालाबाबू सिंह, मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह एवं मध्य विद्यालय धनौती के शिक्षक अजय कुमार शाही को बुनियादी साक्षरता परीक्षा का केंद्राधीक्षक बनाया गया है। वहीं परीक्षा को ले सभी प्रधानाध्यापकों को परीक्षा संचालन में सहयोग करने का दिशानिर्देश जारी किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026