परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो से 18 अक्टूबर तक डेंगू के 28 मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को दवा एवं आवश्यक परामर्श दिया गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डा. मो. सेराजुल हक ने बताया कि डेंगू तीन स्टेज में होता है। पहले स्टेज में मरीज को तेज बुखार, सिर और बदन में दर्द होता है।
दूसरे स्टेज में दर्द बुखार के साथ रक्तचाप कम होने लगाता है तथा तीसरे स्टेज में रक्त रिसाव भी होने लगता है। बताया कि इसके बचाव के लिए घर के आसपास जल जमाव नहीं होने दें, जल जमाव होने पर केरोसिन तेल डाल दें। साथ ही मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, संभव हो तो खुले हाथ-पैर में एंटी मास्किटो लोशन का इस्तेमाल करें। यदि कोई कठिनाई होते तो चिकित्सक से परामर्श लें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…