Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

285 कार्टन शराब के साथ टेंपो जब्त, धंधेबाज फरार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न थाने की पुलिस ने छापेमारी कर 285 कार्टन शराब बरामद किया। साथ ही एक टेंपो भी जब्त किया। पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गए। जानकारी के अनुसार जीबी नगर थाना क्षेत्र के कैथी गांव में छापामारी कर स्थानीय पुलिस ने बिक्री के लिए मंगाए गए हरियाणा प्रदेश निर्मित 65 कार्टन अंग्रेजी शराब को जब्त किया। छापेमारी दल में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक दयानंद साह समेत थाने की पुलिस एवं चौकीदार शामिल थे। यहां से पुलिस को चकमा देकर धंधेबाज फरार हो गया। छापेमारी के दौरान एक टाटा की चारपहिया टेंपो भी जब्त किया गया। फरार धंधेबाज कैथी गांव निवासी उमेश सिंह है। बरामद शराब की कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है। ज्ञात हो कि कैथी निवासी उमेश सिंह द्वारा उक्त शराब उत्तर प्रदेश के रास्ते बिक्री के लिए मंगाई गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललन कुमार ने छापेमारी दल का गठन कर उक्त टेंपों पर लदे 65 कार्टन शराब टेंपो समेत जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रघुनाथपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप छापामारी कर 220 कार्टन शराब बरामद किया। पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गए। थानाध्यक्ष संजीव रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि राजपुर-नरहन मुख्य सड़क के किनारे मिर्जापुर गांव के समीप खेत में सप्लाई के लिए भारी मात्रा में शराब रखा गया था। पुलिस ने छापेमारी कर 180 एमएल के 220 पेटी शराब बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब किसकी है उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भगवानपुर थाने की पुलिस ने थाना मुख्यालय बाजार के एक घर में बुधवार की शाम छापेमारी कर चार लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति सारण जिले के रसूलपुर निवासी मुन्ना राय है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर भगवानपुर बाजार के बेबी कुंवर के घर में छापेमारी की गई।छापेमारी में बेबी कुंवर फरार हो गई, लेकिन शराब पी रहा मुन्ना राय पुलिस पकड़ा गया। गिरफ्तार मुन्ना राय को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया जबकि बेबी कुंवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026