परवेज़ अख्तर/सिवान:- सीवान जंक्शन के टिकट बुकिंग काउंटर के समीप से एक रेल यात्री का पर्स चुराकर भाग रहे तीन अपराधियों को जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पकड़े गए अपराधियों के पास से रेलयात्री का चुराया गया पर्स तथा दो चोरी की मोबाइल भी बरामद हुई. पकड़े गए चोरों में छपरा जिले के मसरख थाना निवासी सोनू डोम, राजकुमार डोम तथा उत्तर प्रदेश के कुसी नगर जनपद के हनुमानगंज थाना निवासी जिलाजीत साहनी शामिल है. जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना के बेलवा निवासी कृष्णा मिश्रा सुबह करीब 5:30 बजे टिकट कटाने के लिए काउंटर पर खड़े थे. इसी क्रम में तीनों चोरों ने उसका पर्स चुरा लिया. रेल यात्री द्वारा शोर मचाए जाने के बाद जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों ने दौड़ाकर तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि चुराए गए पर्स में रेलयात्री के रुपए सही सलामत मिले. उन्होंने बताया कि जो दो चौरी की मोबाइल बरामद हुयी हैं. उन यात्रियों द्वारा फोन किया जा रहा है. जीआरपी ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर तीनों चोरों को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…