Categories: छपरा

छपरा में साजिश रच रहे 3 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

छपरा: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार पानापुर थानान्तर्गत अपराध नियंत्रण एवं विधि – व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पानापुर थाना गस्ती दल अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी क्रम में पानापुर थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना, मनवीय सूचना प्राप्त हुई की पानापुर थानान्तर्गत नहर के आस – पास कुछ लोगों द्वारा कोई आपराधिक घटना कारित करने की योजना बनाया जा रहा है। गुप्त सूचना पाकर पानापुर पुलिस टीम एवं गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुँची तो पुलिस वाहन को देखकर 03 व्यक्तियों द्वारा बाईक पर सावार होकर भागने का प्रयास किया गया, जिन्हे गस्ती दल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / बल की सहायता से पकड़ा गया।

पूछ – ताछ एवं तालसी के क्रम में पकड़ाये हुए व्यक्तियों की पहचान : 1. सैफ अली , पिता- फैजुल रहमान , 2. सज्जार आलम , पिता – सहाबुद्दीन 3 अफरोज आलम , पिता- मो ० गफूर तीनो सा0 रसौली थाना पानापुर , जिला सारण के रूप में की गई तथा इनके पास से 01 देशी कट्टा एवं 03 मोबाईल जप्त / बरामद कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। जिस सम्बंध में पानापुर थाना कांड सं0-233 / 22 दिं0-21.08.22 धारा- 25 ( 1- बी ) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों 1. सैफ अली 2. सज्जार आलम 3. अफरोज आलम के द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :

1. सैफ अली , पिता- फैजुल रहमान , सा0 रसौली थाना पानापुर जिला सारण

2. सज्जार आलम , पिता – सहाबुद्दीन , सा0 रसौली थाना पानापुर , जिला सारण

3. अफरोज आलम , पिता – मो0 गफूर सा0 रसौली थाना पानापुर , जिला सारण

बरामदगी / जप्ती की विवरणी :

1. देशी कट्टा -01

2. मोटरसाईकिल -01

3. मोबाईल – 03

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026