Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जम्मू-कश्मीर में 3 जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया

पटना: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर में एलओसी पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को मार गिराया है. हालांकि इस बड़ी कार्रवाई में भारत सेना के 2 और बीएसएफ के एक जवान शहीद हो गए हैं. भारतीय सेना के जांबाजों ने एक बार फिर से पाकिस्तानी साजिश को नाकाम कर दिया है. हालांकि, इस ऑपरेशन में बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुदीप सरकार शहीद हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को भी मार गिराया गया है.

जानकारी मिली है कि श्रीनगर-मुख्यालय 15 कोर ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि 7 और 8 नवंबर की रात के दौरान माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बाड़ के पास संदिग्ध हरकत देखी गई थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कमान सम्भाला और आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. सेना के बयान में कहा गया, “घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों से संपर्क किया गया.

एक आतंकवादी मारा गया. एक एके-47 असॉल्ट राइफल और दो बैग बरामद किए गए. ऑपरेशन जारी है.”वरिष्ठ खुफिया और सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में भारी सर्दियों में बर्फबारी होने के कारण घाटी पार करने की संभावना कम होने के पहले आतंकियों के घुसपैठ करने की कोशिश बढ़ गई है. एनकाउंटर रात को तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया. सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि यहां आतंकवादी छिपे हुए हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026