परवेज अख्तर/सिवान : लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई गई टीम ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान साढ़े तीन लाख रुपये जब्त किया। इस मामले में थानाध्यक्ष मनोज प्रभाकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के खड़सरा मठिया के समीप उड़नदस्ता टीम ने बुधवार को 3 लाख 50 हजार 500 रुपये बरामद किया। उड़नदस्ता टीम के दंडाधिकारी रितेश कुमार एवं एएसआई नागेंद्र पासवान ने बताया कि संदेह पर दो बाइक चालक के वाहनों की जांच की गई तो उनके पास से कैश बरामद हुए। इसमें छपरा जिले के मशरख निवासी विनय कुमार सिंह के पास से 54 हजार 500 रुपये और जमुई जिले के सिकंदरा निवासी मुरारी प्रसाद के पास से 2 लाख 96 हजार रुपये बरामद किए गए। बरामद रुपये दारौंदा थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…