Siwan News

दरौली से पुआल में छुपाकर रखे गये 30 लाख के शराब बरामद

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव स्थित मध्य विघालय अमरपुर के पास से गड्ढ़े में पुआल से ढ़क कर रखे गये भारी मात्रा में शराब को पुलिस ने मंगलवार की सुबह बरामद किया है. बरामद शराब की कीमत 30 लाख रूपये बतायी जा रही है. बरामद 28 हजार 800 पीस शराब को छह सौ पेटी छिपाकर रखा गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरपुर गांव स्थित मध्य विघालय अमरपुर के पास एक गड्ढ़े में छुपाकर रखे गये शराब की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस ने जब पुआल हटाकर देखा तो वहां शराब की खेप पड़ी थी. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गड्ढ़े के पास ही एक मारूती भी बरामद की गई. पुलिस धंधेबाज का पता लगेने में जुटी है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छह सौ कार्टन में 28 हजार 800 बोतल अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया था. जिसमें सभी 180 एमएल का बोतल है. शराब के बोतल चंडीगढ़ निर्मित विस्की लिखा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये आंका गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026