भगवानपुर के बंकाजुआ मठिया गांव में 34 वर्षीय महिला आई करंट की चपेट में, दर्दनाक मौत

गांव में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बंकाजुआ मठिया गांव में बिजली की चपेट में आने से एक 34 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।मृतिका बंकाजुआ मठिया गांव निवासी स्वर्गीय आस नारायण भारती की पुत्री है। जो अपने मायके में अपने भाई की पत्नी खुशबू देवी की तबीयत खराब होने के कारण देखने के लिए आई हुई थी कि तभी शनिवार की दोपहर बाद गांव से गुजरा बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिससे 34 वर्षीय महिला सीमा देवी की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। यहां बताते चले कि मृतिका की शादी छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के माने मठिया गांव निवासी सुबोध गिरी के साथ लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था, अचानक हुई सीमा देवी के मौत के बाद उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है, यहां बताते चलें कि मां के मौत के बाद 12 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार गिरी तथा 9 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गुजरा जर्जर विद्युत तार को लेकर इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों से की गई परंतु विभाग द्वारा कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।जिसके चलते इतनी बड़ी घटना घटित हो गई।गांव के सभी लोगों ने एक स्वर में विद्युत विभाग के आला पदाधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा के आधार पर शव को बरामद कर शनिवार की देर संध्या सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी श्रीनिवास यादव सदर अस्पताल पहुंचे तथा शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए बिजली विभाग के आला पदाधिकारियों से उचित मुआवजा देने की मांग की है।श्री यादव ने बिजली विभाग के आला पदाधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगर विद्युत विभाग के पदाधिकारियों द्वारा परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो हम सभी ग्रामीण जनता तरवारा  बसंतपुर मुख्य मार्ग के शहरकोला बाजार के समीप जाम करके प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026