जीरादेई में अंतिम दिन को 359 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले जीरादेई प्रखड में अंतिम चरण 12 दिसंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को ले नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद पद को छोड़कर विभिन्न पद के लिए 359 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा भरा। अंतिम दिन नामांकन के दौरान अभ्यर्थी एवं समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई। सभी अभ्यर्थी नामांकन के पहले अपनी कागजातों की जांच नामांकन स्थल के पास बने हेल्प डेस्क में कराते देखे गए।

इस दौरान सुरक्षा को ले पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र राम ने बताया कि बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन होने के कारण 359 लोगो ने नामांकन दाखिल किया। इसमें मुखिया पद के लिए 24, सरपंच पद के लिए 81, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 127, पंच पद के लिए 72 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 55 लोगों ने नामांकन किया।

इस मौके पर सीओ शुभेंदु झा, सीआइडी इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय, बीईओ विजेंद्र प्रसाद, सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार दास, बीएओ कुमार रामानुज, बीसीओ अजय कुमार दास, बीआरपी गणेश राम, एमओ संतोष कुमार सिन्हा, सीडीपीओ संजीव कुमार प्रियदर्शी, कृषि समन्यवक दयाशंकर चौधरी तथा बेचन भगत आदि मौजूद थे। सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्य्क्ष कैप्टन शहनवाज अपने दल बल के साथ मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026