परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रघुहाता गांव से रविवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 39 कार्टन शराब बरामद किया। पुलिस को देखकर धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के रघुहाता गांव निवासी कंचन चौधरी के यहां शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 39 कार्टन शराब बरामद किया गया। वहीं धंधेबाज कचन चौधरी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार धंधेबाज के विरुद्ध मामला दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने 15 पीस फ्रूटी के साथ मोहद्दीपुर निवासी धर्मेंद्र साह उर्फ मंटू साह को मस्जिद के पास से शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…