Categories: पटना

बिहार में जहरीली शराब से 40 की मौत, गोपालगंज में 20, बेतिया में 16, समस्तीपुर में बीएसफ और सेना के जवान समेत 4 की गई जान

पटना: बिहार में जहरीली शराब से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। गोपालगंज में 20 और बेतिया में 16 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। समस्तीपुर जिले में भी बीएसएफ और सेना के जवान समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। समस्तीपुर में हुई चार मौतों को लेकर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रथम द्रष्टया मामला जहरीली शराब का लग रहा है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार बेतिया और गोपालगंज दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज की कर लिया गया है। डीएम, एसपी और उत्पाद विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर घटनास्थल की जांच की गई है। छापेमारी में कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी हुई है। इस मामले में दोषी संबंधित थानेदार और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है।

समस्तीपुर के पटोरी थाना के रुपौली गांव में शुक्रवार की देर रात चार लोगों की मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इनकी मौत भी जहरीली शराब के कारण हुई है। देर रात से ही गांव में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेतिया व गोपालगंज में भी मिथाइल अल्कोहल युक्त शराब से हुईं मौतें

मुजफ्फरपुर के बाद बेतिया व गोपालगंज में जहरीली शराब से करीब दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। कई बीमार अस्पतालों में भर्ती हैं। उनकी भी स्थिति नाजुक है। मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर स्थित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) के वैज्ञानिक ने बेतिया व गोपालगंज पहुंचकर जांच की। जहां से लोगों ने शराब पी थी, वहां से सैंपल जमा कर पुलिस को सौंपा है। अब पुलिस कोर्ट की अनुमति से मुजफ्फरपुर स्थित आरएफएसएल जांच के लिए भेजेगी। प्रारंभिक छानबीन में बताया गया है कि मिथाइल अल्कोहल युक्त शराब पीने से जान गई है।

बीते गुरुवार को बेतिया के नौतन में जहरीली शराब से 16 लोगों ने दम तोड़ दिया था। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग मोतिहारी और गोपालगंज के विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। पुलिस उनकी टोह लेने में जुटी है। एक सप्ताह पूर्व मुजफ्फरपुर के सरैया और सकरा थाना क्षेत्र में भी नौ लोगों की जहरीली शराब से मौत हो गई थी। सकरा में तीन युवकों की आंखों की रोशनी भी चली गई। इससे पहले फरवरी 2021 में कटरा और मनियारी थाना क्षेत्र में पांच-पांच लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई थी। आरएफएसएल की जांच में भी मिथाइल अल्कोहल युक्त शराब पीने से मौत होने की पुष्टि हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026