Categories: पटना

मोटरसाइकिल सवार 40 लोगों ने की जमकर फायरिंग, शराब की सूचना देने पर मचा बवाल, कई घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

पटना: बक्सर में शराब की सूचना देने पर आज बाइक से पहुंचे करीब 40 हथियारबंद लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जानकारी के मुताबिक चकौड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों की लड़ाई में एक पक्ष के लोगों ने 40 लोगों को बुलाया था।

जिनके पास हथियार थे। इसके बाद जमकर मारपीट हुई और कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बासुदेवा ओपी, नावानगर तथा कोरानसराय थाने की पुलिस पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश भाग निकले। इस दौरान मौके पर छूटी चार बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में घटना की प्रथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ में लगी है।

मारपीट में कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है जिनकी चिकित्सा आसपास के अस्पतालों में चल रही है। एएसपी राज ने घटना की पुष्टि करते बताया कि मामला शराब की सूचना देने के बाद उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024