परवेज अख्तर/सिवान : मंगलवार को केनरा बैंक के गुठनी शाखा से पैसे निकालने के बाद एक वृद्ध से दो उचक्कों द्वारा चकमा देकर 40 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के गोहरुआ निवासी रघुनंदन बीन उक्त शाखा से 49 हजार रुपये की निकासी कर शाखा में ही बैठे थे तभी दो युवक उनके पास आकर उनसे निकासी किए गए छोटे नोट के बदले बड़े नोट लेने का आग्रह किया और बहला-फुसला कर किसी तरह उन्हें इस बात के लिए राजी कर लिए। उन्होंने बताया कि उन्हें 49 हजार रुपये के बदले केवल 9 हजार की गड्डी दे दिए। जब वे अपने घर जाकर अपनी पतोहू को पैसे दिए तो वह दंग रह गई, क्योंकि पैसे सिर्फ 9 हजार ही थे। इस आशय की जानकारी उन्होंने स्थानीय थाने में दी है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…