परवेज अख्तर/सिवान: बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने वाले के विरुद्ध विभाग ने अभियान चला रखा है। सोमवार को बिल बकाया रखने वाले 41 बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से बकाएदारों में हलचल मची रही। अभियान का नेतृत्व शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने किया। उन्होंने ने बताया कि शहर में फतेहपुर, इस्माइल शहिद तकिया, दीनदयाल नगर, जेपी चौक, श्रीनगर सहित अन्य जगहों पर बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर अभियान चलाया गया है,जहां बड़े बकाएदारों बकाया बिजली बिल को लेकर कनेक्शन काटा गया। बताया कि इन जगहों पर 41 उपभोक्तओं का कनेक्शन काटा गया। इस कार्रवाई से बचने के लिए बकाएदारों को बकाया का भुगतान करना होगा। विद्युत कनेक्शन कट जाने के बाद पुनः विद्युत कनेक्शन बहाल करने हेतु रि-कनेक्शन चार्ज जमा करना होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…