परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर में सोमवार की सुबह कोहरा से लदा ट्रक से 450 पेटी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने शराब समेत ट्रक को जब्त कर लिया।थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि एक लदा ट्रक आ रहा है। ट्रक के आगे एक व्यक्ति बाइक से चल रहा है। पुलिस ने नाटकीय ढंग से ट्रक को रोक जांच शुरू कर दी। पुलिस को देख ट्रक के आगे जा रहा बाइक चालक फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ट्रक समेत चालक कब्जे में ले लिया। चालक ने बताया कि ट्रक सिवान के बृजेश यादव का है। थानाध्यक्ष ने बताया ट्रक पर लदे शराब की गिनती की गई तो 450 पेटी में 21600 बोतल शराब पाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी कांड संख्या 102/19 दर्ज कर चालक कर पूछताछ कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…