Categories: पटना

बिहार में 24 घंटे में 4526 नए मामले आए….पटना में 70 बच्चे सहित 1956 पॉजिटिव….

पटना: बिहार में तेजी से फैलते कोरोना का हॉट स्पॉट पटना बन गया है। शनिवार सुबह से दोपहर 2 बजे तक 1,956 नए मामले आए हैं। इसमें 17 साल से नीचे के 70 बच्चे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, सुबह RJD कार्यालय में हुई जांच में 8 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद एहतियात के तौर पर ऑफिस को बंद किया गया है। वहीं, शनिवार को बिहार में 24 घंटे में 4526 नए मामले आए हैं। पटना में 24 घंटे में 1956 नए मामले आए हैं।

पटना जिला न्याय मंडल में 6 जज, 2 वकील पॉजिटिव मिले। आरा व्यवहार न्यायालय में भी 3 जज और 10 न्यायालय कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर सिविल कोर्ट में सभी न्यायधीश और न्यायालय कर्मियों की कोरोना जांच कराई जा रही है।

वहीं, अब हॉस्पिटल में भर्ती होने वालों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटे में पटना AIIMS में 6 साल की मासूम के साथ 33 नए मरीज भर्ती हुए हैं। संक्रमण के मामले जिस तरह से बढ़ रहे हैं उसी हिसाब से हॉस्पिटल में भी भीड़ बढ़ रही है। राज्य में 24 घंटे के दौरान 1,84,750 लोगों की जांच हुई, जिसमें 3,048 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यानी हर घंटे 127 संक्रमित। वहीं, 342 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है, इसके बावजूद एक्टिव मरीजों की संख्या 8,489 पहुंच गई है।

कोरोना की दूसरी लहर से तीसरी लहर कहीं ज्यादा तेज है। मार्च 2021 के आखिरी हफ्ते में दूसरी लहर शुरू हुई थी, तब पहले 15 दिनों में 5743 नए संक्रमित मरीज मिले थे। इस बार तीसरी लहर के पहले 15 दिनों में 9447 नए संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। कोरोना की पहली लहर में पहले 15 दिनों 27 नए संक्रमित मरीज मिले थे।

पटना एम्स में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 4,589 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 237 लोगों की रिेपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 171 पटना के रहने वाले हैं और 6 जहानाबाद के हैं। पॉजिटिव आने वालों में 36 समस्तीपुर, 5 जमुई, 17 महावीर हॉस्पिटल और 2 खगड़िया के हैं।

विधानसभा में 35 से अधिक लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद उसे 16 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। वहीं विधानपरिषद में सोमवार को बंद को लेकर निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार को मंत्री शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी भी पॉजिटिव हो गए हैं। इसके बाद संक्रमित मंत्रियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा भी संक्रमित हो गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026