परवेज अख्तर/सिवान: विद्युत सहायक अभियंता के निर्देश पर
शनिवार को विद्युत बिल बकाया रखने वाले तितरा फीडर
के 49 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया।
इसके लिए दो टीम गठित की गई थी।
एक टीम द्वारा अकोल्ही सिसहानी और
मिश्रौली में जाकर 17 उपभोक्ताओं का विद्युत
कनेक्शन काटा गया। वहीं दूसरी टीम ने कबीरपुर
और इसके आसपास के गांव में 32 उपभोक्ताओं का
विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया। टीम में संजीव कुमार,
कृष्ण प्रसाद, रितेश सिंह आदि शामिल थे। बताते हैं कि
वित्तीय वर्ष के समाप्ति पर विद्युत विभाग अपना
राजस्व बढ़ाने के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…