परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर गांव में जमीनी विवाद को ले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें एक पक्ष के रीता देवी ने थाना आवेदन दे कहा पांच लोगों को मारपीट के मामले में आरोपित किया है. आवेदिका द्वारा बताया गया कि गुरुवार को एक व्यक्ति द्वारा करकट रखकर घर बनाने का कार्य किया जा रहा था. इस बात को लेकर दूसरे पट्टीदार को आपत्ति थी. घर बनाने को लेकर उनके द्वारा मना किए जाने के बाद दोनों में पहले तू-तू मैं-मैं हुई. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए अर्जुन साह, संतो साह, वीरेंद्र साह, विनोद साह, धर्मेद्र साह ने लाठी-डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. जिसमें पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी. सभी घायल महिलाओं को सिसवन रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों की देखरेख में उन लोग का इलाज चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…