Categories: पटना

IPS के पिता से दिनदहाड़े 5 लाख की छिनतई, बैंक से पैसे निकाल पत्नी संग लौट रहे थे घर

पटना: भागलपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और दिनदहाड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । ताजा मामला जोगसर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाका राधा रानी सिंहा रोड का है। जहां बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी से दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी घर बनाने के लिए पत्नी के खाते से 3 लाख, जबकि अपने खाते से 2 लाख रुपये यानि 5 लाख रूपये लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधी पैसा लेकर फरार हो गए। पीड़ित चंद्र देव नारायण सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी निशीकांता के साथ राधा रानी सिंहा रोड सत्यम कंपलेक्स स्थित बैंक से पैसा निकालकर जैसे ही बैंक से बाहर निकलकर गाड़ी के पास पहुंचे, वहां पहले से ही घात लगाए अपराधी रुपया से भरा थैला छीन कर बाइक पर सवार होकर भाग गए। पीरपैंती बाजार निवासी चंद्र देव नारायण सिंह ने यह भी बताया कि बाइक सवार अपराधी आदमपुर की ओर भागे।

रिहायशी इलाके में दिनदहाड़े हुए छीनतई की घटना की सूचना पाते ही सीनियर एसपी बाबूराम, सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात, लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी डॉ गौरव कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं । बता दें कि सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मी के पुत्र रामचंद्र राजगुरु उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी है। जबकि उनकी बहू रंजना वर्मा देहरादून सचिवालय में बतौर आईएएस अधिकारी पदस्थापित हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026