सिसवन में 5 वर्षीय मासूम बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंस कर निर्मम हत्या, परिजनों में कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव से सोमवार को अचानक हुए लापता 5 वर्षीय मासूम बच्चे का शव ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है।उसका शव उसके घर से कुछ ही दूरी से बरामद की गई है।शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधियों द्वारा मासूम बच्चे को बेरहमी से मार डाला गया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी राजेश सिंह का 5 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार सोमवार के दिन अचानक घर से गायब हो गया।इसी बीच उसके परिजनों ने उसकी काफी तलाश की परंतु उसका कहीं सुराग नहीं मिला।

सुराग नहीं मिलने के कारण परिजनों ने स्थानीय थाना में एक सनहा दर्ज कराया।कि इसी बीच मंगलवार को उसका शव उसके घर के कुछ ही दूरी पर से बरामद किया गया।पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद उसके शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा।उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का सही पता चल सकेगा कि आखिर अजित कुमार को अपराधियों द्वारा कैसे मारी गई है।उधर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसका शव उसके गांव पहुंचा तो पूरा गांव में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मार रो बिलख रहे हैं।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि बघौना गांव निवासी राजेश सिंह के पांच वर्षीय पुत्र अजीत कुमार सोमवार की सुबह से ही लापता हो गया था।परिजनों के लिखित आवेदन सनहा दर्ज कर अभी पुलिस छानबीन हीं कर रही थी की इसी बीच मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर उसका शव बरामद कर लिया गया।पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026