परवेज अख्तर/सिवान : जिले के धनौती ओपी क्षेत्र के जीरादेई मकरियार ईंटकरण सड़क पर गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को धनौती ओपी प्रभारी मुकेश कुमार पुष्पेंद्र ने मकरियार गांव के पास से 50 पेटी अंग्रेजी विस्की शराब के साथ बिना नंबर की एक बोलेरो जब्त कर लिया। पुलिस जीप को देखते ही शराब तस्कर गाड़ी को छोड़ कर मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए। बरामद शराब की बाजार कीमत लगभग पांच लाख रुपये आंकी जा रही है। संदर्भ में थानाध्यक्ष धनौती ओपी मुकेश कुमार पुष्पेंद्र ने बताया कि फरार शराब तस्कर में धनौती गांव निवासी संदीप सिंह, दीपक भगत, नौतन थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी पप्पू यादव तथा अरविंद यादव की पहचान कर ली गई है, जिसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…