Siwan News

50 हजार की संपत्ति का नुकसान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पहाड़पुर बाजार स्थित बाइक पार्ट्स की दुकान में रविवार की दोपहर आग लगने से नकद पांच हजार सहित करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। दुकानदार नेयाजुल हक ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने आवेदन में लिखा है कि रविवार की दोपहर करीब दो बजे दुकान को खुला छोड़कर कहीं भोजन करने अपने घर पहाड़पुर आ गया। जैसे ही घर पहुंचा पता चला कि दुकान में आग लग गई है। उन्होंने आवेदन में सर्विसिंग मशीन, हवा भरने वाला मशीन, दर्जनों नया टायर एवं ट्यूब समेत 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026