महाराजगंज में स्वर्ण व्यवसायी से 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग

नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अपराधियों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन लूट, हत्या और रंगदारी का मामला सामने आता रहता है. लेकिन प्रशासन इन पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है. ताजा मामले में बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसाई से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी है. नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी है. मामला थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित वार्ड संख्या तीन का है. जहां एक स्वर्ण व्यवसाई अरविंद कुमार सोनी से अपराधियों ने 50 हजार रुपये की रंगरादी मांगी है.

अरविंद ने बताया कि 28 मार्च से मेरे मोबाइल पर लगातार अपराधियों द्वारा 50 हजार रुपये रंगदारी देने की मांग कर रहे हैं. अपराधियों ने कहा कि तुमको जहां जाना है जाओ, हमलोगों को पैसा चाहिए. यदि पैसा नहीं मिला तो जान से हाथ धोना पडेगा. अपराधियों की धमकी से भयभीत स्वर्ण व्यवसाई ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है. अरविंद सोनी ने बताया कि पुलिस से पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है.  थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि व्यवसायी से रंगदारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही अपराधियों को पता कर जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026