परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गांधी मैदान में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में मंगलवार की सुबह देव पूजन, गायत्री महायज्ञ तथा दोपहर कार्यकर्ता गोष्ठी तथा संध्या काल में प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालु पीले व केसरिया रंग में पूरा गांधी मैदान रंग गया था। वैदिक मंत्रों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी वेदी पर यजमान बैठक पूजा हवन करते दिखे। शांत कुंज हरिद्वार से पधारे प्रज्ञा पुराण कथा वाचक राजकुमार भृगु ने कहा कि मनुष्य का जीवन संसार में दुर्लभ है, लेकिन उसमें भी दुर्लभ विद्या प्राप्त करना है। विद्या सद्ज्ञान, श्रेष्ठ बुद्धि, प्रज्ञा सकारात्मक विचार आज शिक्षित समाज तो है शिक्षा हमें भौतिक, सांसारिक जानकारी देती है। यज्ञशाला में अधिवक्ता अखिलेश्वर पांडेय, वार्ड पार्षद सोनी देवी एवं पति देवेंद्र गुप्ताने पूजन किया। टोली सहायक में बनवारी लाल सैनी, गायक शुभम श्रीवास्तव, तबलावादक दिनेश कुमार तथा वाहन चालक महेश तिवारी मंचासीन थे। यज्ञ को सफल बनाने में संयोजक चंदन कुमार, सहायक प्रबंध ट्रस्टी अर्जुन यादव,स्टेशन अधीक्षक सुरेश चंद्र गिरि, रमेश पटवा, राघव यादव, मुखिया जितेंद्र यादव, उमेश भगत, केशव प्रसाद, अखिलेश्वर प्रसाद, किशोर यादव, डॉ. विजय सिंह, सुभाष प्रसाद, उमेश कुमार, आलोक प्रसाद आदि लगे हुए हैं। यह यज्ञ 27 दिसंबर तक चलेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…