Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में 1000 लक्ष्य के विरुद्ध 552 लोगों का हुआ टीकाकरण

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में पहले चरण में कोविड-19 टीकाकरण का कार्य दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। जिले में निर्धारित दस टीकाकरण केंद्रों पर चयनित लोगों को टीका लगाया गया। इसके लिए सभी संबंधित केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिन्हें टीका लगाया गया, उन्हें आधे घंटे तक चिकित्सीय निगरानी में रखने के बाद ही छोड़ा गया। सभी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड 19 गाइडलाइन के तहत शारीरिक दूरी, मास्क पहनना समेत अन्य सावधानियाें का अनुपालन कराया गया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सभी 10 टीकाकरण केंद्रों पर 1000 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन दूसरे दिन मात्र 552 स्वास्थ्यकर्मियों व आइसीडीएस कर्मियों को टीका लगाया गया। बता दें कि टीकाकरण के पहले दिन शनिवार को कुल लक्ष्य 887 के विरुद्ध 607 लोगों को आच्छादित किया गया था। ज्ञात हो कि पहला डोज लेनेवालों को दूसरा डोज 28 दिनों पर दिया जाएगा। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन 52 प्रतिशत लोगों को ही कोविड 19 का टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का पहले दिन व दूसरे दिन टीकाकरण नहीं हो पाया है। उनकी पुन: मैपिंग कराई जाएगी। इसके बाद तिथि निर्धारित होने के बाद टीकाकरण किया जाएगा।

इन केंद्रों पर हुआ टीकाकरण कार्य :

सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए टीकाकरण केंद्र सहित सभी आठ सरकारी संस्थान व दो निजी संस्थानों में 100-100 लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बता दें कि सदर अस्पताल, महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल, बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दारौंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हुसैनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हसनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, साईं मल्टीस्पेशियलिटी सेंटर व आदर्श मेटरनिटी सेंटर में टीकाकरण कार्य चल रहा है।

दारौंदा में 87 लोगों को लगाया गया टीका :

दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूसरे दिन 87 लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया गया। प्रशिक्षण प्राप्त तीन एएनएम विनीता रंजन, अनीता देवी एवं सोनामती देवी सभी चयनित लोगों का वैक्सीनेशन कार्य कर रही थी। वहीं बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 62 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि अबतक 21 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026