परवेज अख्तर/सिवान: अभी-अभी सिवान ऑनलाइन न्यूज़ पर एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी कर्मी से हथियार के बल पर बादमाशों ने छह लाख पचास हजार रुपये लूट लिया.घटना सराय थाना क्षेत्र के बड़कागांव और निजामपुर गांव के बीच स्थित ब्रह्मचारी बाबा के समीप की बतायी जा रही है.सीएसपी कर्मी इंद्रजीत यादव सीवान स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से पैसा लेकर दीनदयालपुर स्थित सीएसपी केंद्र जा रहा था.
तभी पहले से घात लगाए अपाची सवार बादमाशों ने उक्त गांव के समीप कर्मी की बाइक रोककर हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है.बादमाशों ने रुपये भरा बैग लेकर भाग निकले.इधर लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है.खबर लिखे जाने तक पुलिस को कुछ भी सफलता हाथ नहीं लगी थी इस घटना को लेकर सीमावर्ती थाने की पुलिस भी अपराधियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है,जिसमें प्रमुख रुप से जी.बी.नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार शामिल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…