Barharia Siwan News

बड़हरिया के मुर्गिया टोला से 6 वर्षीय समन खान लापता

गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने परिजनों से बोलकर निकला था घर से

माँ नाजिस परवेज़ ,भाई सारिम खान व बहन मनहा खानम का रोते-रोते बुरा हाल

लापता समन की चिंता सता रही है परिजनों को

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुर्गिया टोला गांव निवासी परवेज़ खान का 6 वर्षीय पुत्र समन खान जो गांव में आयोजित एक शादी समारोह से अचानक लापता हो गया है। घटना के बाद से उसके परिजन काफी तलाश कर रहे हैं लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल पा है। उधर सुराग नहीं मिलने से परिजनों व कस्बे वासियों ने काफी खोजबीन के बाद इसकी सूचना स्थानीय बड़हरिया थाना पुलिस को दी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुर्गीया टोला गांव निवासी सऊद खान के पुत्र झुंझुन खान के शादी सामारोह में परवेज खान का 6 वर्षीय पुत्र समन खान भाग लेने अपने परिजनों से बोल कर निकला हुआ था की इसी बीच वह अचानक लापता हो गया। लापता समन खान अपने मां-बाप का सबसे बड़ा पुत्र है। उधर समन खान का कहीं सुराग नहीं मिलने से मां नाजिश परवेज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं उसके छोटे भाई सारिम खान व बहन मनहा खानम का भी वही हश्र है। बतादें की समन खान का कहीं सुराग नही मिलने पर पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई है। सभी कस्बे वासियों द्वारा एक टोली बनाकर उसकी खोजबीन में निकल पड़े है। उधर समन के लापता होने के 5 घण्टे बाद भी स्थानिय पुलिस द्वारा अभी तक निष्क्रियता बरती जा रही है।हालांकि परिजनों द्वारा एक लिखित तहरीर स्थानिय पुलिस को सुपुर्द किया है। खबर लिखे जाने तक समन का कहीं सुराग नही लग सका था।वहीं परिजनों में काफी बेचैनी का आलम था। पूरे कस्बे वासिय समन का सुराग के लिए टकटकी लगाए हुए है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026