Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मनी ट्रांसफर संचालक के शॉप में घुस 62 हजार की लूट

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार स्थित मनी ट्रांफर संचालक की दुकान से गुरुवार की दोपहर दो अपाची पर सवार तीन अपराधियों ने एटीएम से रुपए निकासी के बहाने दुकान में घुस कर हथियार के बल पर 62 हजार 500 रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। भागने के क्रम में अपराधियों ने सीएसपी में रखे दो लैपटॉप व एक मोबाइल की भी लूट लिया और हथियार का भय दिखाते हुए दो अपराधी अफराद व एक अपराधी जामो की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर जीबी नगर और गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। बता दें कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के सानीबसंतपुर गांव निवासी बृजकिशोर साह के पुत्र मुन्ना साह जगदीशपुर बाजार पर अपने घर के एक कमरे में मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। गुरुवार की दोपहर दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी वहां एटीएम को स्वीप कर रुपए निकालने के बहाने पहुंचे और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह एवं गोरेयाकोठी थाने की पुलिस मौके पर तो पहुंच गई, लेकिन कानूनी कार्रवाई के पहले दोनों थाने की पुलिस सीमा के विवाद में ही उलझ गई जिससे अपराधी भागने में सफल हो गए। अगर सीमा विवाद के जगह पुलिस कार्रवाई करती तो अपराधियों को पकड़ने में आसानी होती।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026